[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक फिसलने से घायल पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती:सड़क पर बारिश के कारण फिसलन होने से खुडेरा गांव के पास हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक फिसलने से घायल पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती:सड़क पर बारिश के कारण फिसलन होने से खुडेरा गांव के पास हादसा

बाइक फिसलने से घायल पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती:सड़क पर बारिश के कारण फिसलन होने से खुडेरा गांव के पास हादसा

चूरू : चूरू में एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना खुडेरा गांव के पास उस समय हुई जब वे बाइक पर बैंक जा रहे थे। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जांदवा निवासी कृष्ण नायक (26) अपने पिता नथूराम नायक (65) को सेहला गांव स्थित ग्रामीण बैंक ले जा रहे थे।

खुडेरा गांव के पास सड़क पर बारिश के कारण फिसलन थी। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे में बुजुर्ग नथूराम को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड स्टाफ ने घटना की जानकारी अस्पताल चौकी को भी दी है।

Related Articles