[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू एंटी रोमियो टीम ने दो युवकों को किया गिरफ्तार:इंद्रमणि पार्क में अनैतिक गतिविधि पर शांतिभंग में की कार्रवाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू एंटी रोमियो टीम ने दो युवकों को किया गिरफ्तार:इंद्रमणि पार्क में अनैतिक गतिविधि पर शांतिभंग में की कार्रवाई

चूरू एंटी रोमियो टीम ने दो युवकों को किया गिरफ्तार:इंद्रमणि पार्क में अनैतिक गतिविधि पर शांतिभंग में की कार्रवाई

चूरू : चूरू में एंटी रोमियो टीम ने इंद्रमणि पार्क से दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान झुंझुनू के मुकुंदगढ़ निवासी मोहम्मद फरियाद और चूरू के वार्ड 30 निवासी आमिर के रूप में हुई है।

टीम प्रभारी एएसआई लक्ष्मी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि इंद्रमणि पार्क में दो लड़के और दो लड़कियां अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और युवकों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों युवक पुलिसकर्मियों से उलझने लगे।

पुलिस ने दोनों युवकों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी लक्ष्मी ने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles