नगर परिषद वार्डों की निकली लॉटरी समीकरण हुए उक -चुक -चोक -चौराहों पर चुनावी चर्चाओं ने पकड़ा जोर…
नगर परिषद वार्डों की निकली लॉटरी समीकरण हुए उक -चुक -चोक -चौराहों पर चुनावी चर्चाओं ने पकड़ा जोर...
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नगर परिषद चुनावों के लिए वार्डों की लॉटरी खुलते ही स्थानीय राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं और शहर के हर चौक-चौराहे पर चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
लॉटरी प्रक्रिया के तहत कई सामान्य वार्ड आरक्षित हो गए हैं, जबकि कुछ आरक्षित सीटें अब सामान्य श्रेणी में आ गई हैं। इस अप्रत्याशित बदलाव के कारण कई पुराने और दिग्गज नेताओं के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह उक-चुक (गड़बड़ा) गए हैं, जिससे उनके चुनावी गणित और टिकट की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
सीटों के इस उलटफेर के बाद अब सभी राजनीतिक दलों के भीतर टिकट पाने की होड़ और नई रणनीति बनाने का दौर शुरू हो चुका है। शहर के चाय के ठेलों, मुख्य चौराहों और नुक्कड़ों पर आम जनता और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने लगी है। लोग इस बात का आकलन करने में व्यस्त हैं कि किस वार्ड से अब कौन सा नया चेहरा मैदान में उतरेगा और किस बड़े नेता का पत्ता साफ होगा।
आरक्षण के इस नए ढर्रे ने जहां नए और युवा चेहरों के लिए चुनावी रास्ते खोल दिए हैं, वहीं पुराने नेताओं को अब अपने लिए सुरक्षित नई जमीन तलाशने पर मजबूर कर दिया है। कुल मिलाकर, लॉटरी के इस फैसले ने परिषद की चुनावी जंग को बेहद दिलचस्प और रोमांचक बना दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2321418


