[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ के वार्ड 1 व 3 में फिर शुरू हुआ सड़क निर्माण, महिलाओं ने जताया हारून खत्री का आभार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ के वार्ड 1 व 3 में फिर शुरू हुआ सड़क निर्माण, महिलाओं ने जताया हारून खत्री का आभार

बिसाऊ के वार्ड 1 व 3 में फिर शुरू हुआ सड़क निर्माण, महिलाओं ने जताया हारून खत्री का आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 1 और 3 में लंबे समय से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया। निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड की महिलाओं ने पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री का आभार जताया।

वार्डवासियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क तोड़ने के बाद निर्माण कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण फिर शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

महिलाओं ने कहा कि हारून खत्री के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व कार्यकाल में भी बिसाऊ में कई विकास कार्य करवाए गए थे। वार्डवासियों ने भविष्य में भी हारून खत्री को सहयोग देने की बात कही।

Related Articles