छापोली के पास अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो, 4 महिलाओं समेत 7 घायल
चार महिलाओं को किया गंभीर हालत में सीकर रेफर, खंडेला से कदंब कुंड स्नान के लिए जा रहे थे श्रद्धालु, हादसे के बाद चालक मौके से हुआ फरार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे के निकटवर्ती छापोली स्थित गिरावड़ी मोड़ के पास खंडेला से कदंब कुंड स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 4 महिलाओं और 3 बच्चों सहित कुल 7 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों और राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. अरुण शर्मा एवं उनकी मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
परिजन विशाल ने बताया कि वे खंडेला से किराए का टेंपो करके कदंब कुंड में स्नान के लिए जा रहे थे। वे और उनके साथी मोटरसाइकिल से टेंपो के आगे चल रहे थे। गिरावड़ी मोड़ पर तेज रफ्तार टेंपो मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर वे तुरंत लौटे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

सीकर रेफर की गईं चार गंभीर घायल महिलाएं
टेंपो हादसे में गंभीर घायल पूजा (32) पत्नी विक्की कुमार निवासी खंडेला, अनीता (40) पत्नी पप्पू लाल निवासी खंडेला, सुशीला (42) पत्नी बनारसी लाल निवासी खंडेला, मुस्कान (20) पुत्री भंवरलाल निवासी खंडेला को गंभीर हालत में सीकर रैफर कर दिया। हादसे में 9 वर्षीय गुड्डू पुत्र सोनू कुमार सहित अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी, फरार चालक की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल-चाल जाने। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318604


