उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त से शुरू हो गए हैं। पात्र विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति पोर्टल एवं एसएसओ के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
उप निदेशक केके चंद्रवंशी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु समुदाय तथा मिरासी एवं भिश्ती समुदाय के पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय सीमा 2.50 लाख रुपए निर्धारित है। मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में आय सीमा 5 लाख रुपए से कम है।
आवेदन से पहले विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एक बार पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण जरूरी है। छात्रवृत्ति का भुगतान आधार से जुड़े, डीबीटी सक्षम एवं पूर्ण केवाईसी वाले बैंक खाते में किया जाएगा। विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान एवं मान्य पाठ्यक्रम का चयन सावधानी से करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2318621


