[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर दो दिवसीय कांग्रेस बैठक में चूरू के वरिष्ठ नेताओ ने रखी अपनी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर दो दिवसीय कांग्रेस बैठक में चूरू के वरिष्ठ नेताओ ने रखी अपनी बात

जयपुर दो दिवसीय कांग्रेस बैठक में चूरू के वरिष्ठ नेताओ ने रखी अपनी बात

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दो दिवसीय कार्यशाला बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , प्रदेश सहप्रभारी चिरंजीव राव के साथ सांसदों, विधायकों, प्रत्याशियों, जिला प्रभारियों-अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने फीडबैक दिया और पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

चूरू जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि, बैठक में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल, चूरू जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी हाकम अली खान, चूरू सांसद राहुल कसवा, वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बुडानिया, विधायक अनिल शर्मा, विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक हाजी मक़बूल मंडेलिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान भी इस बैठक में शामिल हुवे।

बैठक में शामिल नेताओं को निर्देश मिले के युवाओं को साथ लेकर एकजुटता के साथ मिलकर जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार चुनाव में उतारे। सभी नेताओं ने कहा सशक्त संगठन और जनता के विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।

Related Articles