[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में नए एसडीएम-डीएसपी ने संभाला कार्यभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में नए एसडीएम-डीएसपी ने संभाला कार्यभार

फतेहपुर में नए एसडीएम-डीएसपी ने संभाला कार्यभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : फतेहपुर में मंगलवार को नवनियुक्त एसडीएम पंकज गढ़वाल और पुलिस उपाधीक्षक एनआर भाकर ने कार्यभार संभाल लिया। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में प्रशासनिक एवं कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने को प्राथमिकता बताया।

डीएसपी एनआर भाकर ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना प्राथमिकता रहेगी। वहीं एसडीएम पंकज गढ़वाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। दोनों अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Related Articles