अलीपुर में एक हजार पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अलीपुर में एक हजार पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
झुंझुनूं : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को अलीपुर ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में करीब एक हजार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक एटीएस राजेश सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। कार्यक्रम संयोजक विशंभर पूनिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पौधों की देखभाल भी जरूरी
पुलिस महानिरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की बड़ी जरूरत है। पौधारोपण को केवल कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की पेड़ बनने तक देखभाल की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। कार्यक्रम को वन महोत्सव के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से भी जोड़ा गया। इस दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में एसपी कावेंद्र सागर, डीएफओ काविया पीबी, चिड़ावा तहसीलदार बलवीर, विकास अधिकारी अनीषा, डालमिया सेवा संस्थान के भूपेंद्र पालीवाल, सीबीईओ उम्मादत झाझड़िया, प्रधानाचार्य अशोक शर्मा, बगड़ थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, पंचायत प्रशासक अजीत भांभू सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक विशंभर पूनिया ने बताया कि अलीपुर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2318570


