गोरधनपुरा में कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिला:7-8 दिन पुराना शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस; किसान ने बदबू आने पर सूचना दी
गोरधनपुरा में कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिला:7-8 दिन पुराना शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस; किसान ने बदबू आने पर सूचना दी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र की तातीजा ग्राम पंचायत के गोरधनपुरा गांव में मंगलवार को खेत के कुएं में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुएं से बदबू आने पर खेत मालिक ने ग्रामीणों और खेतड़ी नगर थाने को सूचना दी।
सूचना मिलने पर उपाधीक्षक खेतड़ी राजेंद्र कुमार बुरड़क और थानाधिकारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह खेत मालिक किसान कुएं पर मोटर चलाने गया था, तभी उसे बदबू का एहसास हुआ।
किसान ने तुरंत ग्रामीणों और खेतड़ी नगर थाने को सूचना दी। पुलिस टीम ने लोरिंग मशीन और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी।
खेतड़ी की मोर्चरी में रखवाया
गांव में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद शव को शिनाख्तगी के लिए राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, शव करीब सात-आठ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
मृतका की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है। उसके सिर के बाल सफेद हैं और उसने पीले रंग का छींटदार कुर्ता, नीले रंग का घाघरा तथा काले रंग की चुन्नी पहन रखी है। महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2318570


