डाबला स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग:ग्रामीणों ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, बंद ट्रेनों को नारनौल से संचालित करने की भी मांग
डाबला स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन के ठहराव की मांग:ग्रामीणों ने रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, बंद ट्रेनों को नारनौल से संचालित करने की भी मांग
पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे सलाहकार समिति और ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन स्टेशन मास्टर को दिया गया। इसमें प्रमुख रूप से जनशताब्दी ट्रेन का डाबला स्टेशन पर ठहराव देने और डबलिंग कार्य के कारण प्रभावित ट्रेनों के संचालन को लेकर मांगें रखी गईं।
युवा नेता नरेंद्र सैनी ने बताया कि पाली, कुंड और खोरी स्टेशन लाइन पर डबलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। कुछ ट्रेनों का संचालन बंद है, जबकि कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से संचालित हो रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि डबलिंग कार्य के दौरान जिन ट्रेनों का संचालन बंद है, उन्हें नारनौल स्टेशन से संचालित किया जाए, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
दिल्ली-अजमेर जाने के लिए 30-35 किमी दूर जाना पड़ता है
क्षेत्र के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, कर्मचारी, व्यापारी, किसान और आम नागरिक रोजाना रेल यात्रा करते हैं। दिल्ली और अजमेर की ओर जाने के लिए उन्हें नारनौल या नीमकाथाना स्टेशन जाना पड़ता है। ये स्टेशन डाबला से करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे यात्रियों का अतिरिक्त समय और पैसा खर्च होता है। महत्वपूर्ण ट्रेनों के पर्याप्त ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनशताब्दी के ठहराव की लंबे समय से मांग
ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने डाबला रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी ट्रेन का ठहराव देने की मांग दोहराई। ग्रामीणों का कहना है कि इस ट्रेन के रुकने से डाबला और आसपास के गांवों के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इससे शिक्षा, रोजगार, व्यापार, चिकित्सा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए दिल्ली-अजमेर सहित विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन आसान हो सकेगा।
रेल सुविधा बढ़ने से क्षेत्र को मिलेगा फायदा
ग्रामीणों के अनुसार डाबला क्षेत्र रेल यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां जनशताब्दी ट्रेन का ठहराव मिलने से यात्रियों को सुविधा के साथ क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। ज्ञापन सौंपते समय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316653

