सीकर में निवर्तमान सभापति-पत्नी के वार्ड की नहीं बदली कैटेगरी:उपसभापति के बेटे की जगह अब बहू चुनाव लड़ेगी; जानें वार्ड में कैटेगरी बदलने से क्या असर
सीकर में निवर्तमान सभापति-पत्नी के वार्ड की नहीं बदली कैटेगरी:उपसभापति के बेटे की जगह अब बहू चुनाव लड़ेगी; जानें वार्ड में कैटेगरी बदलने से क्या असर
सीकर : सीकर में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण के लिए सोमवार को लॉटरी निकाली गई। सीकर में 65 में से 7 वार्ड SC का, 1 वार्ड ST और 13 वार्ड OBC के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 44 वार्ड में कोई रिजर्व कैटेगरी नहीं है। इस बार 21 वार्ड में महिलाएं पार्षद होंगी।
इस आरक्षण लॉटरी में सीकर में निकाय चुनाव की राजनीति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में पूर्व में नगर परिषद में सभापति, उपसभापति और नेता प्रतिपक्ष फिर अपने ही वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इस बार उपसभापति को अपने बेटे की जगह बहू को चुनाव लड़वाना पड़ेगा।

जानें किस नेता के वार्ड की अब कौनसी कैटेगरी
निवर्तमान नगर परिषद सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो का वार्ड नंबर 15 (पुराना वार्ड नंबर 34) है। इससे वह पार्षद भी रहीं। अब यह वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगरी में है। वहीं निवर्तमान जीवण खां का वार्ड नंबर 16 (पुराना वार्ड नंबर 40) ओबीसी ओपन कैटेगरी का वार्ड है। ऐसे में दोनों पति-पत्नी पिछली बार की तरह एक बार फिर चुनाव मैदान में नजर आएंगे।
जब 13 अगस्त को नगर परिषद सभापति पद के लिए आरक्षण तय हुआ तो उसके बाद खतीजा बानो का पोस्टर भी सामने आया था। ऐसे में जीवण खां की जगह हो सकता है कि उनकी पत्नी खतीजा सभापति पद के लिए कांग्रेस से दावेदारी करे।
उपसभापति अशोक चौधरी का वार्ड नंबर 34 अनारक्षित ओपन कैटेगरी में है। ऐसे में एक बार फिर अशोक चौधरी चुनावी मैदान में नजर आएंगे। वहीं उनके बेटे अनिल का वार्ड नंबर 40 इस बार अनारक्षित महिला कैटेगरी में है। ऐसे में अनिल की जगह उनकी पत्नी चुनाव लड़ेगी।
इधर नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी का वार्ड नंबर 35 अनारक्षित ओपन कैटेगरी में है। ऐसे में एक बार फिर अशोक चौधरी चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
कुल मिलकर आरक्षण लॉटरी के बाद निकाय के बड़े नेताओं की राजनीति पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। हालांकि इस बार सभापति पद के लिए अभी तक कोई नाम खुलकर सामने नहीं आया। कांग्रेस से कयास लगाए जा रहे हैं कि खतीजा ही सभापति पद की दावेदारी करें, लेकिन भाजपा में अब तक कोई नाम सामने नहीं आया।
कई वार्डों में पार्टी की टिकट के लिए दावेदारी ज्यादा
सीकर में वार्ड 33, 21, 5 नंबर वार्ड सहित करीब 1 दर्जन वार्ड ऐसे हैं। जहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को टिकट बांटने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि यहां पार्टी की टिकट के लिए 6-6 लोग दावेदार हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316652

