[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की

खेतड़ी में छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन:छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की

खेतड़ी : खेतड़ी में एसएफआई जिला कमेटी ने छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवाओं ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव पुनः बहाल करने सहित कॉलेजों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

एसएफआई के दिनेश कुमार बबेरवाल ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का अवसर प्रदान करते हैं। चुनाव बंद होने से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। संगठन ने छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू करवाने की मांग प्रमुखता से रखी।

सेमेस्टर फीस कम करने की मांग की

ज्ञापन में स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज में विद्यार्थियों से संबंधित कई समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इसमें सेमेस्टर फीस कम करने, सेमेस्टर की वार्षिक शैक्षणिक प्रक्रिया को सुचारु करने और कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग शामिल है।

इसके अतिरिक्त, एनसीसी की इकाई स्वीकृत करवाने, खेल मैदान में खेल सामग्री उपलब्ध करवाने और मैदान की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की गई। राजकीय कॉलेज में केंद्रीय पुस्तकालय का निर्माण करवाने तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

संगठन ने महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। एसएफआई पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिलना आवश्यक है। कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार होने से स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उन्हें शिक्षा के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

समाधान करवाने की मांग की

इस दौरान मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करवाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर एसएफआई जिला अध्यक्ष विष्णु नायक, रिंकेश, दीपक कटारिया, अमन सैनी बनवास, आदित्य कोटिया, हिमांशु सैनी और दिनेश बबेरवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles