डॉ जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
डॉ जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर डीटीओ कार्यालय के सामने डॉ.जाकिर हुसैन सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों ने शिरकत की और विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं देशभक्ति के बारे में प्रेरित किया।कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अहसान गौरी, पूर्व एएसपी अयुब खान, असगर जोईया, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रदीप पूनियां, करामत साहब, अकबर खान राणासर, आसिफ खां ऐेलमाण एवं ईमरान खान आदि मंचस्थ पर उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जनाब डॉ. मुमताज अली कुरैशी, सचिव डॉ. एम.एम. शेख, निदेशक जनाब सलामुद्दीन खान, कोषाध्यक्ष रशीद खां मोयल तथा सदस्य हाजी फजले हक, नूर मोहम्मद खान, यूसुफ अली चौहान एवं असगर अली चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य आवेश कुरैशी, शिक्षक अब्दुल रहमान खान, राजपुरा, देवेन्द्र सिंह, रमीज, सुमेसता, योगिता, नसिम, रफीक एवं मुस्कान सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इदरीश खत्री राज ने किया। समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314841


