अवैध खनन परिवहन पर गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई:चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार; मामला दर्ज
अवैध खनन परिवहन पर गुढ़ागौड़जी पुलिस की कार्रवाई:चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार; मामला दर्ज
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर उसके चालक रणजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 15 अगस्त को की गई।
पुलिस के अनुसार, अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई थी। यह टीम गश्त पर निकली और नायरा पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान बाईपास की ओर से एक बिना नंबर का महिंद्रा 266 डीआई ट्रैक्टर ट्रॉली में सफेद चेजा पत्थर भरकर आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकवाकर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपनी पहचान रणजीत सिंह (37), पुत्र स्व. गोपाल सिंह, निवासी बाडोतिया की ढाणी, डूडी नगर, तन ढाणिया भोड़की के रूप में बताई। जब उससे ट्रॉली में भरे चेजा पत्थर के परिवहन से संबंधित वैध रवन्ना या लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें भरा चेजा पत्थर जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314702


