स्वतंत्रता दिवस पर झुंझुनूं में 104 प्रतिभाओं और कर्मयोगियों का सम्मान
स्वतंत्रता दिवस पर झुंझुनूं में 104 प्रतिभाओं और कर्मयोगियों का सम्मान
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने राज्यपाल के संदेश का वाचन किया। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैंड प्रदर्शन और व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत कर देशभक्ति का संदेश दिया।
वीरांगना सहित 104 लोगों का सम्मान
समारोह का प्रमुख आकर्षण जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली एक वीरांगना सहित कुल 104 प्रतिभाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं का जिला स्तरीय सम्मान रहा।

बलिदानी योद्धा हवलदार ईश्वर सिंह की पत्नी किरण देवी, डूमोली कलां को भी सम्मानित किया गया। छात्र-छात्रा एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले माया भांबू, पीयूष सिंह, निखिल कुमार, बलकेश कुमारी मीणा और जोगेंद्र ढाका सहित अन्य प्रतिभाओं को सम्मान मिला। स्वर्ण जयंती स्टेडियम के सुरक्षा गार्ड महिपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।
सामाजिक सेवा, नवाचार, पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, जल संरक्षण, गौ सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले अनेक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें भवानी सिंह शेखावत, बीके अमृत बहन जी, जाहिद अली खोखर, प्रहलाद राय जांगिड़, दैनिक भास्कर के संपादक लालचंद मीणा, वीर वीरांगना के संपादक राधेश्याम भारती, आईना-ए-शेखावाटी के संपादक रामानंद शर्मा, मल्लिका डूंडलोद, श्याम सिंह कटेवा, राजीव के. पोद्दार, रवि कुमार ओझा, ताराचंद गुप्ता और भूपेंद्र पालीवाल सहित कई नाम शामिल रहे।
अधिकारी-कर्मचारियों को भी मिला सम्मान
जिला प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, पंचायतीराज, पुलिस, परिवहन, वन, सूचना प्रौद्योगिकी, सामाजिक न्याय, नगर परिषद, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र सोलंकी, एडीजे कालूराम, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील और निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक ओर जहां देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया, वहीं जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान कर सेवा, प्रतिभा और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314556


