[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद मकान के ताले तोड़ लाखों का कैमरा, डीवीआर व नकदी पार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में बेखौफ चोरों का तांडव, बंद मकान के ताले तोड़ लाखों का कैमरा, डीवीआर व नकदी पार

एसएमएस स्कूल के पास स्थित मकान व सब्जी की दुकान को बनाया निशाना, साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बदमाश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब आमजन के साथ-साथ बंद मकान भी सुरक्षित नहीं रहे। मकान मालिक महेश महला के अनुसार एसएमएस स्कूल के पास स्थित एक बंद मकान व स्कूल के सामने सब्जी की दुकान में तथा कुछ दुरी पर एक अन्य मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए परिसर में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर मशीन भी अपने साथ उखाड़ ले गए।

घटना को लेकर पीड़ित महेश कुमार पुत्र शिशपाल सिंह निवासी ग्राम भोडकी, थाना गुढ़ा-गौडजी ने उदयपुरवाटी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महेश कुमार ने बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 4:30 बजे वे अपने उदयपुरवाटी स्थित मकान में ताला लगाकर अपने गांव भोडकी गए थे। 16 अगस्त की सुबह जब वे वापस लौटे तो मकान के दो कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

लाखों का कैमरा और पेन ड्राइव गायब मिली। पीड़ित महेश के अनुसार कमरों से करीब 1 लाख रुपये कीमत का कैनन कंपनी का वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा, दो पेन ड्राइव और 1,600 रुपये नकद गायब थे। चोरों ने पहचान छुपाने की नीयत से वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर यूनिट भी पार कर दी।

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां, गश्त पर उठे सवाल
उदयपुरवाटी नगर पालिका क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ समय में दर्जनों चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक महज एक-दो मामलों का ही खुलासा कर सकी है। स्थिति यह है कि चोर सब्जी की रेहड़ी तक को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के अन्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles