चूरू में युवती घर से लापता:3 हजार रुपए नकद और बैग ले गई, कोतवाली थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
चूरू में युवती घर से लापता:3 हजार रुपए नकद और बैग ले गई, कोतवाली थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
चूरू : चूरू शहर के वार्ड 40 से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने कई दिनों की तलाश के बाद कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड 40 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 7 अगस्त 2026 को वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकल गई।
परिजनों के मुताबिक युवती अपने साथ लगभग तीन हजार रुपए नकद और एक बैग लेकर गई है। जब परिजन घर लौटे तो उन्हें युवती के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
लगातार खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और युवती की तलाश जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314286


