[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के आनंदवासी में स्कूल को मिली सौगात:वाटर कूलर का किया लोकार्पण, 10 टेबल और कुर्सियां मिलीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के आनंदवासी में स्कूल को मिली सौगात:वाटर कूलर का किया लोकार्पण, 10 टेबल और कुर्सियां मिलीं

सरदारशहर के आनंदवासी में स्कूल को मिली सौगात:वाटर कूलर का किया लोकार्पण, 10 टेबल और कुर्सियां मिलीं

सरदारशहर : सरदारशहर के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, आनंदवासी में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने विद्यार्थियों के लिए 10 टेबल और कुर्सियां भी भेंट कीं।

विधायक अनिल शर्मा ने किया उद्घाटन

यह कूलर गहरी देवी और अर्जुन राम पंचारिया की स्मृति में स्थापित किया गया है। इसका लोकार्पण विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक और सरदारशहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली ने किया।

स्कूल को टेबल और कुर्सियां दीं

गोरीशंकर पंचारिया ने अपनी राजकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विद्यालय को ये टेबल-कुर्सियां प्रदान कीं। अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे दानदाताओं के प्रयासों से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास होता है और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता है।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद, समस्त स्टाफ सदस्य और हंसराज पंचारिया, मानकचंद पंचारिया, टिकूराम परिहार, धरमचंद शर्मा, शंकरलाल मेघवाल, हरिश पंचारिया, हरिराम शर्मा, सोहनदान चारण, दिनेशदान चारण, किसनदान चारण, चैनस्वरूप मेघवाल, छगनराम मेघवाल, नानूराम मेघवाल, गंगाजल परिहार, कन्हैयालाल परिहार, गुडू परिहार, बाबूलाल परिहार, रामकुमार मेघवाल, कानाराम परिहार, अमरचंद परिहार, भागीरथ शर्मा, भागीरथ पंचारिया, तेजाराम परिहार, सूर्यप्रकाश शर्मा, नंदकिशोर परिहार, ताराचंद पंवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल परिहार ने किया।

Related Articles