[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बोलेरो ड्राइवर ने नशे में युवक को कुचला:लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो हाथ जोड़ने लगा, सड़क पर किया हंगामा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बोलेरो ड्राइवर ने नशे में युवक को कुचला:लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो हाथ जोड़ने लगा, सड़क पर किया हंगामा

बोलेरो ड्राइवर ने नशे में युवक को कुचला:लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो हाथ जोड़ने लगा, सड़क पर किया हंगामा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में बोलेरो ड्राइवर ने सड़क किनारे कचरा बीन रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। सूचना के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। हादसा बुधवार रात इंदिरा नगर इलाके में शिक्षक भवन के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस और एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर लोगों ने किया हंगामा

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब एक घंटे तक दोनों में से कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

लोगों ने निजी एंबुलेंस से घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया

पुलिस और 108 एंबुलेंस के इंतजार के बीच स्थानीय लोगों ने खुद पहल की और निजी एंबुलेंस का इंतजाम किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए राजकीय बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा, पुलिस ने बोलेरो जब्त की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो ड्राइवर गाड़ी को तेज स्पीड से चला रहा था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बोलेरो भी जब्त कर ली है।

घटना से जुड़ी तस्वीरें

हादसे में बोलेरो के आगे का शीशा भी टूट गया।
हादसे में बोलेरो के आगे का शीशा भी टूट गया।
युवक कचरा पात्र के पास कचरा बीन रहा था, तभी बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
युवक कचरा पात्र के पास कचरा बीन रहा था, तभी बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।

Related Articles