[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय कन्या कॉलेज बबाई में वृक्षारोपण:शिक्षकों और छात्राओं ने एक-एक पेड़ लिया गोद, नियमित देखभाल का संकल्प

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

राजकीय कन्या कॉलेज बबाई में वृक्षारोपण:शिक्षकों और छात्राओं ने एक-एक पेड़ लिया गोद, नियमित देखभाल का संकल्प

राजकीय कन्या कॉलेज बबाई में वृक्षारोपण:शिक्षकों और छात्राओं ने एक-एक पेड़ लिया गोद, नियमित देखभाल का संकल्प

बबाई : बबाई कस्बे के राजकीय कन्या कॉलेज में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के ‘एक शिक्षक एक पेड़’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। यह अभियान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवीशंकर शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।

इस दौरान कॉलेज के सभी सहायक आचार्यों और छात्राओं ने परिसर में पौधे लगाए। प्रत्येक प्रतिभागी ने एक-एक पेड़ गोद लिया और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी ली।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. देवीशंकर शर्मा के साथ सहायक आचार्य डॉ. सुरेंद्र सैनी, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. हवा सिंह, डॉ. सतीश चंद्र मिश्र, श्रीमती अनिता और सुश्री सरिता उपस्थित रहे। लेखाधिकारी पवन कुमार, प्रयोगशाला सहायक मूलचंद सैनी और जयप्रकाश भी मौजूद थे।

पंचायत समिति सदस्य नोरंगलाल सैनी, गोकुलचंद सैनी, रमेशकुमार सैनी, मनभर खटाणा और सीमा देवी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। छात्राओं में कुमारी उषा कुमारी, अनामिका सैनी, मिताली जांगिड़, अंशिका कुमावत और प्रतिभा कुमारी सहित सैकड़ों छात्राएं शामिल थीं।

Related Articles