लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों को करवाया भोजन
अमावस्या पर झुग्गी-झोपड़ियों और लोहार बस्ती में पहुंचकर कराया पंगत में भोजन, पांच साल से लगातार सेवा कार्य
सिंघाना : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट सिंघाना की ओर से अमावस्या के अवसर पर बुधवार को जरूरतमंद परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ियों और लोहार बस्ती में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें बैठाकर पंगत में भोजन करवाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेश बागड़ी मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि महावीर यादव ठेकेदार, मुन्ना ठेकेदार और सब्बीर खान उपस्थित रहे। ट्रस्ट प्रभारी नरेंद्र स्वामी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से एकादशी के दिन जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए थे। इसके बाद अमावस्या पर भी जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर भोजन करवाया गया।
बारिश के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को राहत
नरेंद्र स्वामी ने बताया कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को बारिश के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों के घरों में पर्याप्त छत नहीं है, जिसके कारण बारिश के दौरान खाना बनाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ट्रस्ट की ओर से उनके रहने के स्थान पर पहुंचकर भोजन करवाया गया। उन्होंने बताया कि भोजन मिलने पर जरूरतमंद परिवारों में खुशी का माहौल रहा।

पांच साल से लगातार सेवा कार्य
ट्रस्ट प्रभारी ने बताया कि लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट पिछले करीब पांच वर्षों से श्रावण मास में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को भोजन करवाता आ रहा है। ट्रस्ट की ओर से त्योहारों पर भी इन परिवारों के साथ खुशियां साझा की जाती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर गरीब परिवारों की बेटियों के सुकन्या योजना के तहत खाते खुलवाने की योजना भी बनाई गई है। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से दीपावली और होली पर जरूरतमंद परिवारों के साथ मिठाई वितरण कर त्योहार मनाए जाते हैं। सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए हैं।
सरकारी योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाने का लक्ष्य
ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सेवा के साथ-साथ उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना भी है। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2311033


