पचलंगी में 33/11 केवी जीएसएस का शिलान्यास, पचलंगी सहित दर्जनों गांवों को मिलेगी लो-वोल्टेज से मुक्ति, सुधरेगी बिजली आपूर्ति
उदयपुरवाटी क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, किसानों एवं आमजन के लिए साबित होगा वरदान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की पचलंगी ग्राम पंचायत में क्षेत्रवासियों के लिए विकास की एक बड़ी सौगात के रूप में 33/11 केवी जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) का विधिवत शिलान्यास पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी द्वारा किया गया। आयोजित भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया।
इस नए जीएसएस के निर्माण से पचलंगी ग्राम पंचायत के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासी और किसान जिस लो-वोल्टेज एवं अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे थे, उस समस्या में अब भारी कमी आएगी।
जीएसएस का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त व सुचारू बिजली मिल सकेगी, जिससे कृषि पैदावार में बढ़ोतरी होगी। वहीं आम नागरिकों, विद्यार्थियों और स्थानीय व्यापारियों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का सीधा लाभ मिलेगा।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह जीएसएस पचलंगी और आसपास के पूरे अंचल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा विकास कार्य बताया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310980


