[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा:भारत माता के जयकारों से गूंजा, सामूहिक एकता का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा:भारत माता के जयकारों से गूंजा, सामूहिक एकता का दिया संदेश

चिराना में स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा:भारत माता के जयकारों से गूंजा, सामूहिक एकता का दिया संदेश

चिराना : चिराना में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पीईईओ स्तर और चिराना पंचायत स्तर पर प्रधानाचार्या सूरभि गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें गांव के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय से हुआ। रैली गायत्री मंदिर, चारभुजा नाथ मोहल्ला, पोस्ट ऑफिस, गणगौरी चौक, लाल गट्टे, अस्पताल और मुख्य बस स्टैंड से होते हुए गुजरी। इसका समापन वापस लाल गट्टे पर राष्ट्रगान के साथ किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे हुए ‘भारत माता की जय हो’ और ‘जय हिंद’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए।

इस कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंदिरा पब्लिक स्कूल और किड्स पैराडाइज स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत, प्रधानाचार्या सूरभि गुप्ता, प्रधानाचार्य अंकित कुमार, प्रधानाध्यापक मोती लाल सैनी, संस्था प्रधान संजय बारी, भागीरथ मल सैनी, वैद्य विवेकानंद चौमाल, वैद्य चंद्रकांत गौतम, शंभु दयाल शर्मा, रामदेव जांगिड़, रामावतार गुप्ता, पाबुदान सिंह शेखावत, मनोहर लाल जांगिड़, प्रद्युम्न गौतम, गोवर्धन सिंह, विनोद पारीक, पंकज जांगिड़, अरविंद कुमार, भारत कुमावत सहित समस्त विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles