[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्लांट पर खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:हाईवा ट्रक का केबिन जला, ड्राइवर ने समय रहते कूदकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

प्लांट पर खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:हाईवा ट्रक का केबिन जला, ड्राइवर ने समय रहते कूदकर बचाई जान

प्लांट पर खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:हाईवा ट्रक का केबिन जला, ड्राइवर ने समय रहते कूदकर बचाई जान

बुहाना : बुहाना थाना क्षेत्र के झारोडा निवासी संजय कुमार के टाटा 12 पहिया हाईवा ट्रक में बुधवार रात करीब 3:30 बजे एक प्लांट पर खड़े रहने के दौरान आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में ट्रक का आगे का पूरा केबिन जलकर खाक हो गया। ड्राइवर रामकिशन समय रहते ट्रक से कूदकर सुरक्षित बच गए।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइवर रामकिशन (60) निवासी सिंघाना-नारनौल रोड ट्रक को प्लांट पर खड़ा कर माल भरने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने ट्रक स्टार्ट किया, उसमें से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग तेजी से फैल गई।

आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत ट्रक से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले केबिन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

परिवादी संजय कुमार पुत्र रतिभान, निवासी झारोडा ने इस घटना की रिपोर्ट बुहाना पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले को अकस्मात आगजनी का पाया है। इस हादसे में ड्राइवर के सुरक्षित बच जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।

Related Articles