[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचलंगी को मिलेगी बिजली संकट से राहत : पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी गुरुवार को करेंगे 33/11 KV जीएसएस का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पचलंगी को मिलेगी बिजली संकट से राहत : पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी गुरुवार को करेंगे 33/11 KV जीएसएस का शिलान्यास

अजमेर डिस्कॉम द्वारा स्वीकृत नए जीएसएस से दूर होगी बिजली फाल्ट की समस्या, इंदिरा आवास कॉलोनी के पास सुबह 10 बजे होगा भव्य आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के पचलंगी गांव में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पचलंगी में 33/11 केवी जीएसएस (ग्रिड सब-स्टेशन) का भव्य शिलान्यास पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी द्वारा हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में किया जाएगा। इस नए जीएसएस के निर्माण से पचलंगी और आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से चली आ रही बिजली फाल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या से आमजन को स्थाई मुक्ति मिलेगी।

हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में होगा शिलान्यास
झड़ाया नगर के भावरियों की ढाणी पहुंचे पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम गुरुवार सुबह 10 बजे पचलंगी स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के पास आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और हजारों की संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे।

अजमेर डिस्कॉम से जुलाई में मिली थी स्वीकृति
जानकारी के अनुसार पचलंगी क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए अजमेर डिस्कॉम ने गत जुलाई माह में 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति प्रदान की थी। जीएसएस चालू होने के बाद न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी, बल्कि किसानों को भी सिंचाई के लिए पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles