[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोहार्गल में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:गोमुख की जलधारा से पूजा-अर्चना कर किया दान-पुण्य

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोहार्गल में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:गोमुख की जलधारा से पूजा-अर्चना कर किया दान-पुण्य

लोहार्गल में हरियाली अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:गोमुख की जलधारा से पूजा-अर्चना कर किया दान-पुण्य

चिराना : शेखावाटी के प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल धाम में हरियाली अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को सावन महीने की हरियाली अमावस्या मनाई गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने लोहार्गल कुंड में पवित्र स्नान किया।

लोहार्गल कुंड से राजेश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने कुंड में स्नान के बाद गोमुख की पवित्र जलधारा से पूजा-अर्चना की। सावन महीने के विशेष अवसर पर भगवान शिव-पार्वती का जलाभिषेक कर पूजा-पाठ किया गया।

इस अवसर पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया। लोहार्गल के मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई, जहां भक्तों ने अपनी श्रद्धा अर्पित की।

सावन महीने में लोहार्गल धाम में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी रहता है, जिससे यहां धार्मिक माहौल बना रहता है।

Related Articles