[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाकिर अख्तर लक्ष्मणगढ़ के नए पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त:दिलीप कुमार मीणा का जयपुर तबादला, पुलिस मुख्यालय से आए अख्तर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

जाकिर अख्तर लक्ष्मणगढ़ के नए पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त:दिलीप कुमार मीणा का जयपुर तबादला, पुलिस मुख्यालय से आए अख्तर

जाकिर अख्तर लक्ष्मणगढ़ के नए पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त:दिलीप कुमार मीणा का जयपुर तबादला, पुलिस मुख्यालय से आए अख्तर

लक्ष्मणगढ़ : पुलिस विभाग में मंगलवा देर रात बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा जारी आदेशों के तहत लक्ष्मणगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा का भी स्थानांतरण किया गया है।

जयपुर पुलिस मुख्यालय में लीव रिजर्व, सिविल राइट्स में तैनात उप पुलिस अधीक्षक जाकिर अख्तर को लक्ष्मणगढ़ का नया पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे अब लक्ष्मणगढ़ वृत्ताधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

वर्तमान में लक्ष्मणगढ़ में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा का तबादला कर उन्हें जयपुर पुलिस आयुक्तालय के शास्त्री नगर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर लगाया गया है।

जाकिर अख्तर इससे पूर्व अक्टूबर 2022 से अक्टूबर 2024 तक सीकर जिले के दांतारामगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। अक्टूबर 2024 के बाद से वे पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात थे, जहां से अब उन्हें लक्ष्मणगढ़ वृत्ताधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles