[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाली की ओर बढ़ते कदम, बाय स्कूल में स्काउट-गाइड ने लगाए 51 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

हरियाली की ओर बढ़ते कदम, बाय स्कूल में स्काउट-गाइड ने लगाए 51 पौधे

हरियाली की ओर बढ़ते कदम, बाय स्कूल में स्काउट-गाइड ने लगाए 51 पौधे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ नवलगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ कालूराम हनुमान प्रसाद केडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ के सौजन्य तथा स्थानीय संघ नवलगढ़ के सचिव एवं व्याख्याता महेश मार्शल के निर्देशन में विद्यालय परिसर में 51 छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति प्रेम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य मोनिका सिहाग ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने एवं वृक्षारोपण में सहयोग देने पर वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ का मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर सुमन, संतरा, रुस्तम अली भाटी, सुलोचना भास्कर, विजय सैनी, ज्योति शर्मा, कविता, सोनिया, दिनेश फाड़न, विजेंद्र कुमार मीणा, सुरेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles