4 दिन से लापता किशोर पेड़ से लटका मिला:घर से 900 मीटर दूर अपने खेत में मिला शव, घर से दूध लेने के लिए निकला था
4 दिन से लापता किशोर पेड़ से लटका मिला:घर से 900 मीटर दूर अपने खेत में मिला शव, घर से दूध लेने के लिए निकला था
नीमकाथाना : नीमकाथाना के गणेश्वर इलाके की आगरी की ढाणी सेडूडा में 16 साल के किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। किशोर 4 दिन पहले घर से दूध लेने के लिए निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
घर से 900 मीटर दूर अपने ही खेत में मिला शव
पुलिस ने बताया-किशोर का शव घर से करीब 900 मीटर दूर नाहरा के पास घने जंगल में स्थित उसके ही खेत में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने ये शव देखा। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस बोलीं-रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा
सदर थाना एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर अंदेशा है कि वह इस तरफ आया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307415


