खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु:13 अगस्त की रात 10 बजे पट बंद होंगे, अगले दिन होगा बाबा श्याम का तिलक
खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे दर्शन नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु:13 अगस्त की रात 10 बजे पट बंद होंगे, अगले दिन होगा बाबा श्याम का तिलक
खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा 14 अगस्त को होगी। ऐसे में मंदिर में 19 घंटे के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर कमेटी ने इस संबंध में सूचना जारी की है। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि इस बार 14 अगस्त को बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। ऐसे में 13 अगस्त की रात 10 बजे से मंदिर में दर्शन बंद होंगे। जो 14 अगस्त की शाम करीब 5 बजे शुरू होंगे।
बता दें कि खाटूश्यामजी में एकादशी के अलावा वीकेंड पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस बार 14 अगस्त को शनिवार होने और 15 अगस्त को रविवार होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि अमावस्या के बाद और विशेष धार्मिक पर्वों पर बाबा का तिलक और विशेष सेवा पूजा होती है। मंदिर में दर्शन करीब 15 से 19 घंटे के लिए बंद रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2307413


