[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के जागृत बालाजी रुद्र मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न:निशान यात्रा निकाली, भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के जागृत बालाजी रुद्र मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न:निशान यात्रा निकाली, भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

सिंघाना के जागृत बालाजी रुद्र मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न:निशान यात्रा निकाली, भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

सिंघाना : सिंघाना कस्बे की इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री जागृत बालाजी रुद्र मंदिर का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कस्बे में निशान यात्रा निकाली और भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्सव से पूर्व शाम को प्रसिद्ध भजन मंडली द्वारा जागरण में भजनों की प्रस्तुति दी गई। अगले दिन सुबह पंडित नूतन शर्मा के सानिध्य में ध्वज की पूजा-अर्चना की गई।

ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

इसके बाद मंदिर प्रांगण से ध्वज पदयात्रा शुरू हुई। यह पदयात्रा सिंघाना के कॉलेज रोड, बाइपास सर्किल, मुख्य बाजार, अस्पताल रोड, हरिदास मार्केट और चिड़ावा रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया।

पदयात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, पूर्व पालिका चेयरमैन विजय कुमार शर्मा, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश गुप्ता, संदीप गुर्जर और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया

कार्यक्रम में बलबीर सिंह यादव, गोविंदराम शर्मा, सीताराम हलवाई, ब्रह्म प्रकाश शास्त्री महराना, राकेश यादव, दुलीचंद स्वामी, दारा सिंह, नरेश स्वामी, राजेंद्र यादव, रविंद्र प्रेमी, योगेंद्र, मुकेश यादव, संतोष देवी, सुशीला, सरिता, पिंकी शर्मा, राजबाला, लाली यादव, सुमन, सुनीता, संतोष शर्मा और गीता देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Related Articles