गुढ़ागौड़जी में आंदोलन सातवें दिन भी जारी:तहसील कार्यालय के सामने हवन कर जताया विरोध, आंदोलनकारियों ने हवन में दी आहुतियां
गुढ़ागौड़जी में आंदोलन सातवें दिन भी जारी:तहसील कार्यालय के सामने हवन कर जताया विरोध, आंदोलनकारियों ने हवन में दी आहुतियां
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी को उपखंड बनाने और गुढ़ा तहसील के राजस्व मामलों की सुनवाई उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने के आदेशों के विरोध में चल रहा आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी जारी रहा। तहसील कार्यालय के सामने सर्व समाज के लोगों ने जेपी महला के नेतृत्व में हवन किया।
हवन के दौरान आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने की मांग करते हुए आहुतियां दीं। ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करते हुए सरकार के निर्णय का विरोध किया गया और गुढ़ा तहसील के राजस्व मामलों को उदयपुरवाटी उपखंड से जोड़ने का निर्णय वापस लेने की मांग की गई।
इस अवसर पर संजय नेहरा ने कहा कि गुढ़ा तहसील के राजस्व मामलों की सुनवाई उदयपुरवाटी में करने का सरकार का आदेश क्षेत्रवासियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने इसे आमजन के लिए अहितकर बताते हुए किसी भी सूरत में स्वीकार न करने की बात कही।
एडवोकेट विकास नेहरा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी फैसले ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता आगामी चुनावों में इन निर्णयों का जवाब देगी। सुनील खेदड़ ने कहा कि सरकार के इस फैसले को लेकर आम लोगों में भारी आक्रोश है।
धरना संयोजक जेपी महला ने बताया कि आंदोलन के सात दिन बीत जाने के बाद भी सरकार के किसी प्रतिनिधि ने प्रदर्शनकारियों से संपर्क नहीं किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी दिनों में एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी।
इस दौरान पूर्व सरपंच दारासिंह, कैलाश डूडी, किसान नेता कूरड़ाराम जाखड़, एडवोकेट प्रतिम कुमावत, सतीश, रणवीर, सतपाल मावलिया, प्रवीण मेचु, अंकेश पोसाना, भरत जाखड़, दिनेश डूडी, राजेश कुलहरि, रोहिताश खेदड़ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2306345


