[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिवलिंग ने लिया खाटू श्याम का स्वरूप:नवलगढ़ शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर किया श्रृंगार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शिवलिंग ने लिया खाटू श्याम का स्वरूप:नवलगढ़ शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर किया श्रृंगार

शिवलिंग ने लिया खाटू श्याम का स्वरूप:नवलगढ़ शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर किया श्रृंगार

नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड नंबर 7 स्थित हरलाल का की कोठी के शिव शक्ति मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार की रात शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान शिवलिंग को खाटू श्याम जी के मनमोहक स्वरूप में सजाया गया, जिससे मंदिर में भक्तिमय वातावरण बन गया।

शिवलिंग के इस आकर्षक स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव और खाटू श्याम जी के संयुक्त स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस विशेष श्रृंगार से मंदिर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर समिति के दर्शन व्यास ने बताया कि शिव शक्ति मंदिर में सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का अलग-अलग स्वरूपों में विशेष श्रृंगार किया जाता है। उन्होंने बताया कि सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग को श्री नाथ जी के स्वरूप में सजाया गया था। वहीं, दूसरे सोमवार को इसे खाटू श्याम जी का स्वरूप दिया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सावन के पवित्र महीने में श्रद्धालुओं को भगवान के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कराना है। साथ ही, मंदिर परिसर में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित करना भी इसका लक्ष्य है।

Related Articles