विश्व हिंदू परिषद जिला झुंझुनूं की बैठक आयोजित, 15 हजार हित चिंतक जोड़ने का लक्ष्य
विश्व हिंदू परिषद जिला झुंझुनूं की बैठक आयोजित, 15 हजार हित चिंतक जोड़ने का लक्ष्य
झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद जिला झुंझुनूं की जिला बैठक जिलाध्यक्ष विनोद सिंघानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रांत सहमंत्री राजेंद्र सिंह मुंडरू का सानिध्य रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री राजेंद्र सिंह मुंडरू ने संगठन के पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर अधिक से अधिक हित चिंतकों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने झुंझुनूं जिले में 15 हजार हित चिंतक जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और अभियान को गंभीरता से चलाने का आह्वान किया।
जिला मंत्री जयराज जांगिड़ ने अभियान के तहत 20 हजार हित चिंतकों तक पहुंचने का लक्ष्य रखते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जुटने की अपील की। बैठक में समिति वाले क्षेत्रों में स्थापना दिवस, गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी, हुतात्मा दिवस और गीता जयंती सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
नए दायित्वों की घोषणा
बैठक में जिला सहमंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने विभिन्न नवीन दायित्वों की घोषणा की। उदयपुरवाटी प्रखंड अध्यक्ष बृजलाल, उपाध्यक्ष तोलाराम, विधिक प्रकोष्ठ प्रभु दयाल सैनी, मलसीसर प्रखंड विष्णुकांत शास्त्री एवं मंत्री लक्ष्मीकांत, झुंझुनूं नगर सह संयोजक शंकर सिंह शेखावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष विनोद सिंघानिया ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2306279


