छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास निर्माण को लेकर ABVP का प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रावास निर्माण को लेकर ABVP का प्रदर्शन
झुंझुनूं : छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झुंझुनूं नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने और विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप जिला संयोजक नितेश तिवाड़ी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। लंबे समय से चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक सहभागिता प्रभावित हो रही है।
विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने कहा कि राजस्थान सहित प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द करवाए जाने चाहिए। उन्होंने दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पर्याप्त एवं सुविधायुक्त छात्रावास निर्माण की भी मांग की।
प्रांत टोली एसएफएस सदस्य अभय सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अभाविप लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2306279


