[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

लोहार्गल से 75 किलोमीटर पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा फतेहपुर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : सावन के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह मंदिरों के कपाट खुलते ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। मंदिर परिसरों में गूंजते ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शहर के श्री सारनाथ मंदिर, चक्काचक महादेव, श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर शिवालय, नानूभैरू शिवालय, जोड़ा शिवालय और गौरीगणेश्वर सहित विभिन्न शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

लोहार्गल से 75 किलोमीटर पैदल कांवड़ यात्रा

सावन के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था और संकल्प की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। लोहार्गल के पवित्र गौमुख से जल लेकर श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर फतेहपुर पहुंचे। कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ यात्रा पूरी की। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे।

यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और जलपान सहित आवश्यक सहयोग दिया। लंबी दूरी तय करने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही थी। फतेहपुर पहुंचने के बाद कांवड़िए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

सावन सोमवार को शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की दिनभर मंदिरों में आवाजाही बनी रही। देर शाम तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।

Related Articles