देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ जिला खेल स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पराक्रम सिंह राठौड़, बसंत शर्मा, चंद्राराम गुरी एवं वासुदेव चावला ने रवाना किया।
तिरंगा यात्रा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवाओं सहित आमजन ने पैदल, साइकिल और बाइक से भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय के नारों से शहर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा खेल स्टेडियम से स्वतंत्रता सेनानी चंदनमल बहड़ सर्किल होते हुए वीरगति स्मारक पहुंची।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि चूरू की धरती का स्वतंत्रता संघर्ष और देशभक्ति की गौरवशाली परंपरा से गहरा संबंध रहा है। यहां के लोगों ने आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता से पहले ही 26 जनवरी 1930 को धर्मस्तूप पर तिरंगा फहराकर चूरू के आजादी के दीवानों ने राष्ट्रभक्ति की मिसाल कायम की थी।
उन्होंने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और विभिन्न कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागचंद खारिया ने बताया कि तिरंगा यात्रा ‘हम एक साथ हैं’ की भावना के साथ आयोजित की गई। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस दौरान ओमप्रकाश सारस्वत, भास्कर शर्मा, नरेंद्र काछवाल, सुरेश सारस्वत, सीपी शर्मा, दीनदयाल सैनी, गोपाल बालाण, रजत शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us