कौशल योजना में प्रशिक्षण के साथ युवाओं को रोजगार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करे सरकार : बृजेंद्र सिंह ओला
सांसद ने लोकसभा में झुंझुनूं जिले में कौशल विकास और रोजगार का मुद्दा उठाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से जिले में कौशल विकास प्रशिक्षण, संचालित कार्यक्रमों, प्रशिक्षण के प्रभाव और प्रशिक्षण के बाद युवाओं को मिले रोजगार का मुद्दा उठाया।
सांसद ने सरकार से पूछा कि झुंझुनूं जिले में कितने युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया, कौन-कौन से कार्यक्रम संचालित किए गए तथा प्रशिक्षण के बाद कितने युवाओं को रोजगार मिला। उन्होंने स्थानीय उद्योगों में नौकरी पाने वाले और स्वरोजगार से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या का भी विवरण मांगा।
ओला ने कहा कि सरकार की ओर से झुंझुनूं जिले से संबंधित स्पष्ट जिला-वार आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए गए। स्थानीय जरूरतों के अनुरूप स्वीकृत प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उनसे मिले रोजगार का भी स्पष्ट ब्यौरा सामने नहीं आया। उन्होंने सरकार द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को अधिक नियुक्तियां देने की बात पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ये नियुक्तियां कब तक दी जाएंगी।
सांसद ने मांग की कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के लिए जिला-विशिष्ट कौशल विकास योजना तैयार की जाए और इसे स्थानीय जरूरतों एवं रोजगार की वास्तविक संभावनाओं से जोड़ा जाए। प्रशिक्षण को स्थानीय उद्योगों, कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों, खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन, नवीकरणीय ऊर्जा, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खेल क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए रोजगार, स्थानीय स्तर पर नियुक्ति और स्वरोजगार के अवसर भी सुनिश्चित किए जाने चाहिए। केवल प्रशिक्षण देकर प्रमाण-पत्र बांटना कौशल विकास की सफलता नहीं है। असली सफलता तब होगी, जब प्रशिक्षित युवा को उसकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिले, आय बढ़े और उसे सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2306109


