21 अगस्त को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में होगा वन महोत्सव
तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक
झुंझुनूं : वन महोत्सव का जिला स्तरीय आयोजन आगामी 21 अगस्त को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, झुंझुनूं में होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वन महोत्सव में विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, एनसीसी, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य और आमजन भाग लेंगे। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर पौधों की उपलब्धता, पेयजल, साफ-सफाई, विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों की सहभागिता सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय, नगर परिषद, पर्यटन, खेल एवं स्काउट-गाइड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2306079


