[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य बाइक रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिरंगे के सम्मान में निकली भव्य बाइक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

झुंझुनूं : हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से झुंझुनूं में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद परिसर से शुरू हुई रैली को विधायक राजेंद्र भांबू, उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह एवं नगर परिषद आयुक्त राकेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में युवा, अधिकारी-कर्मचारी और शहरवासी बाइक पर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा नगर परिषद परिसर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। इस दौरान तिरंगों से सजी बाइक और देशभक्ति के नारों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।

विधायक राजेंद्र भांबू ने कहा कि युवाओं को तिरंगे के इतिहास, महत्व और सम्मान की जानकारी होना जरूरी है। स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्वजों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे।

बाइक तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। युवाओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रमुख मार्गों से गुजरती यात्रा ने आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

Related Articles