[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के वार्ड 45 की बदलेगी तस्वीर, 1.80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के वार्ड 45 की बदलेगी तस्वीर, 1.80 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक राजेंद्र भांबू ने किया लोकार्पण, 2 करोड़ के अन्य कार्य भी प्रगतिरत

झुंझुनूं : नगर परिषद के वार्ड नंबर 45 में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास कार्यों का विधायक राजेंद्र भांबू ने लोकार्पण किया। वहीं वार्ड में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत के अन्य विकास कार्य भी प्रगतिरत हैं।

लोकार्पण समारोह में वार्डवासियों ने विधायक राजेंद्र भांबू का स्वागत एवं अभिनंदन कर विकास कार्यों के लिए आभार जताया। विधायक ने कहा कि झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 45 में सड़क, नाली, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सहित आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।

डेढ़ साल में करीब 2 करोड़ के कार्य

विधायक भांबू ने कहा कि सूर्य विहार कॉलोनी में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पिछले डेढ़ साल में यहां करीब 2 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को केवल स्वीकृति तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर आमजन को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी कई कार्य प्रस्तावित हैं और झुंझुनूं में विकास की गति लगातार जारी रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अशोक प्रजापत, मनजू चौहान, सावित्री सैनी, श्रीराम सैनी, मूलचंद कुमावत, संजय पारीक, विनोद जांगिड़, संदीप चांवरिया, अशोक सैनी एवं सेवानिवृत्त सहायक अभियंता डॉ. घासीराम सैनी सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। मंच संचालन राजवीर ढेवा ने किया।

Related Articles