[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जागीरदाला में ‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम में खूब जमी भजन संध्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जागीरदाला में ‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम में खूब जमी भजन संध्या

नृत्य कलाकारों ने बांधा समां, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां 

चंवरा : क्षेत्र के गुड़ा ढहर स्थित जागीरदाला में राधा गोविंद मंदिर एवं राधा गोविंद गौशाला समिति के तत्वावधान में रविवार रात ‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन संध्या में लोकेश मारवाड़ी एवं अरुण वर्मा एंड पार्टी ने धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

नृत्य कलाकार सानिया मेहरा, विक्की तूफान और विक्की छैला ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया। समिति संयोजक उमेश शर्मा ने भी गौ माता की महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। भजन संध्या के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मंत्रोच्चार के साथ हुआ रुद्राभिषेक

सोमवार सुबह शुक्ल यजुर्वेदाचार्य कौशलेंद्र शरण शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवार्चन, प्रदोष व्रत कथा, हवन और भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। पूर्णाहुति एवं महाआरती के बाद भगवान भोलेनाथ को महाप्रसाद का भोग लगाकर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई।

इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें देर रात तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, मंदिर पुजारी सांवरमल शर्मा, भोलादास महाराज सहित बड़ी संख्या में संत, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles