सफाईकर्मी के पैर पर चढ़ा ट्रैक्टर, अस्पताल में भर्ती:चूरू में सदर थाने के सामने नाले का कवर टूटने से हादसा
सफाईकर्मी के पैर पर चढ़ा ट्रैक्टर, अस्पताल में भर्ती:चूरू में सदर थाने के सामने नाले का कवर टूटने से हादसा
चूरू : चूरू में सोमवार सुबह एक सफाईकर्मी हादसे का शिकार हो गया। सदर थाने के सामने नाले का फेरो कवर टूटने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और वाहन उसके पैर पर चढ़ गया। साथी सफाईकर्मियों ने उसे तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार वार्ड 47 निवासी अक्षय पंवार नगर परिषद में ठेके पर कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर का ड्राइवर है। सोमवार को वह रोजाना की तरह शहर में कचरा उठा रहा था। सदर थाना के सामने बड़े नाले के पास कचरा इकट्ठा था, जिसे उठाने के लिए वह ट्रैक्टर को नाले की दूसरी तरफ ले जा रहा था।

इसी दौरान नाले पर लगा फेरो कवर टूट गया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर टेढ़ा हो गया। अक्षय ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और चालू हालत में ट्रैक्टर उसके पैर के ऊपर से निकल गया। इस दुर्घटना में अक्षय के पैर में गंभीर चोट आई है।
हादसे के तुरंत बाद साथी सफाईकर्मियों ने अक्षय को एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना मिलने पर घायल ड्राइवर के परिजन और अन्य सफाईकर्मी भी अस्पताल पहुंच गए हैं। इमरजेंसी स्टाफ ने हादसे की सूचना अस्पताल चौकी को भी दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2305827


