जसरापुर में महावीर दास की कुटिया पर पौधारोपण:ग्रामीणों ने लगाए 11 छायादार पौधे, नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली
जसरापुर में महावीर दास की कुटिया पर पौधारोपण:ग्रामीणों ने लगाए 11 छायादार पौधे, नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ली
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में महावीर दास जी की कुटिया परिसर में सर्व समाज के लोगों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए परिसर में 11 छायादार पौधे लगाए। पौधारोपण के साथ ही ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी था।
सामाजिक कार्यकर्ता महेश मेहरड़ा ने इस अवसर पर कहा कि बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पौधारोपण को एक अभियान के रूप में अपनाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। दीपचंद मेहरड़ा और शीशराम मेहरिया ने इन पौधों को समय-समय पर पानी देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का जिम्मा लिया। उपस्थित ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए भविष्य में और अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल में सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में मोहनलाल धानिया, विनोद निर्मल, शेर सिंह महरिया, विजेंद्र मेहरिया, दिलीप मेहरड़ा, राजेश चनानिया, रुक्मणी देवी, शांति देवी, पीहू मेहरड़ा, प्रियांशु मेहरड़ा, देवराज और प्रमोद सहित सर्व समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2305827


