घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली का पंजीकरण शुरू
150 यूनिट तक मुफ्त बिजली, छत पर सौर संयंत्र लगाने पर 50 हजार रुपए तक की सहायता
झुंझुनूं : अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्र के पात्र घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो गया है। योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। वहीं घर की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र लगाने पर 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता या अनुदान का प्रावधान है।
दो तरीकों से होगा पंजीकरण
पात्र उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली निगम कार्यालय में आवश्यक दस्तावेज और जानकारी देकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारी घर-घर पहुंचकर मौके पर भी पंजीकरण कर रहे हैं। इससे कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थ उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
150 यूनिट तक मुफ्त बिजली
योजना का उद्देश्य पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देना है। पंजीकरण के माध्यम से पात्र परिवारों का विवरण तैयार किया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सके।
सौर संयंत्र पर 50 हजार तक की सहायता
योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को घर की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार एवं बिजली निगम की ओर से पात्र उपभोक्ताओं को 50 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता या अनुदान का प्रावधान बताया गया है। इससे घरेलू बिजली जरूरतों में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने और बिजली खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2305686


