[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालगढ़ में मांगों को लेकर धरना 144वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोपालगढ़ में मांगों को लेकर धरना 144वें दिन भी जारी

भोपालगढ़ में मांगों को लेकर धरना 144वें दिन भी जारी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना रविवार को लगातार 144वें दिन भी जारी रहा। धरने में ग्रामीणों ने खेतड़ी ट्रस्ट से जुड़े कथित मुकदमों, सती माता मंदिर के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

धरने की अध्यक्षता मोतीलाल सैनी ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की।

धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर मांगों के समर्थन में नारे लगाए और आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा।

इस दौरान गोकुलचंद सैनी, गजेंद्र पारीक, नवल किशोर पारीक, लोकेश सैनी, सुनील कुमावत, लाल सिंह इन्दा, श्याम सिंह, रामनिवास, सुरेश, सीताराम कुमावत, अशोक कुमार, भारत सैनी, मोनू अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, जुगल किशोर सैनी, रोहतास सैनी, निकेश पारीक, सुरेश शाह, रामावतार जांगिड़, गोपीचंद, बलवीर, चन्दगी राम, सुगन कुमावत, लाल भूपेंद्र सिंह सोढ़ा सहित ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77