अमरसिंहपुरा में लगाया पापड़ी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अमरसिंहपुरा में लगाया पापड़ी का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सूरजगढ़ : अखिल भारत हिंदू महासभा के झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने अपने गांव अमरसिंहपुरा में पापड़ी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पौधे की नियमित देखभाल करने और सुबह-शाम पानी देने का संकल्प लिया।
कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक बच्चे को बड़ा होने में वर्षों लगते हैं, उसी तरह पौधे को भी पेड़ बनने में समय लगता है। इसलिए पौधरोपण के साथ उसकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सभी लोग कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी जिम्मेदारी लेकर नियमित रूप से सेवा करें। अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ एवं शुद्ध रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2304270


