[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सीटू की आमसभा:10 अगस्त को सीकर में प्रदर्शन, शामिल होने का निर्णय लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सीटू की आमसभा:10 अगस्त को सीकर में प्रदर्शन, शामिल होने का निर्णय लिया

रींगस में सीटू की आमसभा:10 अगस्त को सीकर में प्रदर्शन, शामिल होने का निर्णय लिया

रींगस : रींगस कस्बे के बाइपास मार्ग स्थित आरएसडब्ल्यूएम सर्किल पर रविवार सुबह सात से आठ बजे तक श्रमिक यूनियन सीटू की आमसभा आयोजित की गई। इस सभा में श्रमिकों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर 10 अगस्त को सीकर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

आमसभा के मुख्य वक्ता कामरेड हजारीलाल शर्मा और कामरेड केसाराम धायल ने ब्रिटिश शासन के दौरान श्रमिकों पर हुए अत्याचारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मौके पर उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और सीकर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।

10 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव

कामरेड सुभाष नेहरा ने घोषणा की कि मजदूर हितों की विभिन्न मांगों को लेकर 10 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद मजदूर हितों पर विस्तृत वार्ता की जाएगी।

कामरेड दीपचंद ने सभा की अध्यक्षता की और इसमें शामिल हुए सीटू नेताओं तथा श्रमिकों का आभार व्यक्त किया। कामरेड सूरजभान सिंह धायल ने सभी श्रमिकों से प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सीकर पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इससे पहले, सभा को कामरेड हजारी लाल शर्मा, कामरेड सुभाष नेहरा, कामरेड सूरजभान सिंह धायल और किसान सभा के तहसील सचिव कामरेड भुधाराम बगड़िया ने भी संबोधित किया। इन सभी नेताओं ने श्रमिक हितों से संबंधित जानकारी साझा की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कामरेड सागरमल निठारवाल, कामरेड श्रवण कुमार बाजिया, कामरेड राजकुमार शर्मा, कामरेड महादेव सिंह, कामरेड बाबूलाल पावन्डा, कामरेड रामावतार, संतरा देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, रुक्मिणी देवी सहित अनेक श्रमिक नेता और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Related Articles