नेछवा के सरकारी स्कूलों में रिक्त पद भरने की मांग:मिले पंचायत समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात
नेछवा के सरकारी स्कूलों में रिक्त पद भरने की मांग:मिले पंचायत समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात
नेछवा : नेछवा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और अन्य आवश्यक पदों के रिक्त होने पर पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण राम रॉयल ने ग्रामीणों सहित शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। उन्होंने इन पदों को शीघ्र भरने की मांग की।
इस मुलाकात के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, दातारामगढ़ से एमएलए प्रत्याशी गजानंद कुमावत, केसर देव खंडेलवाल सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को अवगत कराया कि टीचर्स के रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने इन पदों को तत्काल भरने की मांग दोहराई।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। शिक्षा मंत्री ने सैकेंड ग्रेड टीचर्स की प्रवेदनाओं की सूची जल्द जारी करने का आश्वासन भी दिया।
लक्ष्मण राम रॉयल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों के भरने से स्टूडेंट्स को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की शिक्षा संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2393606


